3️⃣0️⃣क्या भीख मांगने वालों को ज़कात फित्रा देने से ज़कात फित्रा अदा हो जायेगी कि नहीं*

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴


*🌹الصــلوة والسلام عليك يارسول الله ﷺ*
*~_____________________________________~*

*🧮 पोस्ट 30▪️*

*📝 सवाल-;*
*📇 क्या भीख मांगने वालों को ज़कात फित्रा देने से ज़कात फित्रा अदा हो जायेगी कि नहीं*

*✍️ जवाब-:*
*📇 सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि भीख मांगने वाले 3 तरह के होते हैं*
*1:- एक मालदार! जैसे बहुत से क़ौम के फ़क़ीर जिनका पेशा ही भीख मांगना होता है जोगी और साधू उन्हें भीख मांगना ह़राम और उन्हें देना भी ह़राम ऐसे लोगों को देने से ज़कात फित्रा अदा नहीं हो सकती*
*2:- दूसरे वह जो हक़ीक़त में फ़क़ीर हैं यानि निसाब के मालिक नहीं मगर मज़बूत व तंदरुस्त हैं कमाने की ताक़त भी रखते हैं हाथ पैर सब सलामत है मोटे ताज़े होने के बावजूद कोई काम नहीं करना चाहते हैं मुफ़्त खाना खाने की आदत पड़ी है जिसके सबब भीख मांगते फिरते हैं ऐसे लोगों को भीख मांगना ह़राम है और जो उन्हें मांगने से मिले वह उनके लिए ख़बीस है ह़दीस शरीफ़ में है कि لا تحل الصدقةلغنى ولالذى مرةسوى،، यानि न किसी मालदार के लिए सदक़ा ह़लाल है और न किसी तवाना तंदरुस्त के लिए*
*ऐसे लोगों को भीख देना मना है कि गुनाह पर मदद करना है अगर लोग उन्हें नहीं देंगे तो मेहनत मजदूरी करने पर मजबूर होंगे अल्लाह ताआला क़ुरआन मजीद में इरशाद फरमाता है कि गुनाह व ज़्यादती पर मदद न करो*
*📚 पारा 6 सूरह माइदा आयत 02*  
*मगर ऐसे लोगों को ज़कात देने से ज़कात फित्रा अदा हो जायेगी जबकि और कोई शरई रुकावट न हो इसलिए कि वह मालिके निसाब नहीं है*
*3 :- और भीख मांगने वालों की तीसरी क़िस्म वह है कि जो न माल रखते हैं और न कमाने की ताक़त रखते हैं या अपनी ज़रुरत भर कमाने की ताक़त नहीं रखते ऐसे लोगों को अपनी हाजत पूरी करने भर की भीख मांगना जायज़ है और मांगने से जो कुछ मिले वह उसके लिए हलाल व तय्यब (पाक) है और यही लोग ज़कात के मुस्तहिक़ हैं उन्हें देना बहुत बड़ा सवाब है और यही वह लोग हैं जिन्हें झिड़कना हराम है*

*📚 फ़तावा बरकातिया सफ़ह 131*
*📚 माख़ूज़ अज़ फ़तावा इस्माइलिया सफ़ह 386*
________________________
________________________
*💉 अपनी औलादो में आला हज़रत की मोहब्बत डाल दो वरना बड़े होकर अपने मां बाप की कब्र पर जाना भी 😝शिर्क समझेंगे।*

*💓 हैं पुश्त-पनाह ग़ौषे आज़म​* 
*क्युं डरते हो तुम रज़ा किसी से*

*👏 अल्लाह हमे अपने महबूब हुज़ूर सल्लल्लाहों अलैहि वसल्लम के सदक़े तुफैल इल्मे दीन सीखने समझने और अमल करने की तौफ़िक अता करे।*
*▪ امیــــــن ▪*


👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH

Comments

Popular posts from this blog

*📇 क्या रोज़ा में इंजक्शन लगवाने से रोज़ा टूट जाता है*1️⃣8️⃣