ह़ज़रते ख़दीजा رضى الله عنها

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
 

              
*🥀 ह़ज़रते ख़दीजा رضى الله عنها 🥀* 

      

🔛 आज रमज़ान की 10 तारीख़ है आज का दिन बहुत यादगार दिन है। क्योंकि आज के दिन मुसलमानों की मॉं, अल्लाह के रसूल ﷺ की पहली बीवी ह़ज़रते ख़दीजा رضى الله عنها का विसाल हुआ था।

ये रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सब से पहली बीवी और रफीकए हयात हैं ये खानदाने कुरैैश की बहुत ही बा वकार व मुमताज खातून है,इन के वालीद का नाम खुवैलद बीन असद और इन की माँ का नाम फातिमा बिन्ते जाइदा है, इन की शराफत और पाक दामनी की बिना पर तमाम मक्का वाले इन को "ताहिरा" के लकब से पुकारा करते थे,इन्होंने हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के अख्लाक व आदात और जमाले सूरत व कमाले सीरत को देख कर खुद ही आप से निकाह की रग़बत जाहिर की चुनान्चे अशरफे कुरैश के मजमअ़ में बाक़ायदा निकाह हुआ यह रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बहुत ही जां निषार और वफा शिआ़र बीवी हैं 
और हुज़ूरे अक़्दस सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को इन से बहुत ही बे पनाह मह़ब्बत थी 
*📚 जन्नती ज़ेवर सफआ न. 478*
      
ह़ज़रते ख़दीजा رضى الله عنها एक बेवा और बड़ी पारसा औरत थीं। जब आप का निकाह़ हमारे नबी ﷺ से हुआ उस वक़्त आप की उम्र 40 और हमारे नबी ﷺ की ज़ाहिरी उम्र 25 साल थी। हमारे नबी ﷺ ने ह़ज़रते ख़दीजा رضى الله عنها के रहते दुसरा निकह़ ना फ़रमाया। रसूल ﷺ की सारी औलादें अलावा ह़ज़रत इब्राहीम के ह़ज़रते ख़दीजा رضى الله عنها से ही पैदा हुईं। 
      
एक बार ह़ज़रत जिब्रील عليه السلام हमारे नबी ﷺ की ख़िदमत में हाज़िर हुए और अ़र्ज़ करने लगे' ए अल्लाह के रसूल ﷺ ह़ज़रते ख़दीजा رضى الله عنها आपके पास जो बर्तन लेकर आएंगी उसमें सालन है या खाने पीने की कोई चीज़। 
तो जब वह आपके पास आएं तो आप उनको अपने परवरदिगार की तरफ़ से और मेरी तरफ़ से सलाम फ़रमाएं। और उनको जन्नत में एक ऐसे महल की ख़ुशख़बरी दे दें जो ख़ोलदार मोतियों से बना हुआ है। जिसमें ना कोई गूंज होगी और ना किसी क़िस्म की कोई तकलीफ़। 
*📚 मुस्लिम शरीफ़, ह़दीस नंबर 6273* 
      
आप लोग ज़रा अंदाज़ा लगाएं जिस पर अल्लाह तआला और ह़ज़रत जिब्रील عليه السلام ख़ुद सलाम भेजें उसके मक़ाम और मर्तबे का क्या आ़लम होगा।
      
*🤲 लिहाज़ा आज अपने अपने घरों में फ़ातिह़ा का इंतज़ाम ज़रूर फ़रमाएं और ह़ज़रते ख़दीजा رضى الله عنها के स़दक़े तमाम उम्मत के लिए दुआ फ़रमाएं।*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH

Comments

Popular posts from this blog

*📇 क्या रोज़ा में इंजक्शन लगवाने से रोज़ा टूट जाता है*1️⃣8️⃣