दूध पिलाने वाली और हामिला औरत को रमज़ान के रोज़े रखने का क्या हुक्म है*2️⃣3️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🌹الصــلوة والسلام عليك يارسول الله ﷺ*
*~_____________________________________~*
*🧮 पोस्ट 23▪️*
*📝 सवाल-;*
*📇 दूध पिलाने वाली और हामिला औरत को रमज़ान के रोज़े रखने का क्या हुक्म है*
*✍️ जवाब-:*
*📇 अगर हम्ल वाली (जिस के रहम में बच्चा हो) या दूध पिलाने वाली औरत को अपने या अपने बच्चे के ज़रर का अंदेशा गलबा ज़न्न के साथ हो तो उसे रोज़ा छोड़ना जाइज़ है मगर बाद में उसकी क़ज़ा रखनी पड़ेगी और उनके ऊपर कफ़्फ़ारा नहीं फ़तावा रज़विया में है हामिला को भी मिस्ले मर्ज़िआ (यानी दूध पिलाने वाली) रोज़ा न रखने की इजाज़त उसी सूरत में है कि अपने या बच्चे के ज़रर (नुकसान) का गलबा ज़न्न के साथ हो न कि मुतलक़न (असलन)*
*बहारे शरीअत में ज़न्ने गालिब की तीन सुरतें हैं*,
*(1) उसकी ज़ाहिर निशानी पाई जाए*
*(2) उस शख्स का ज़ाती तजुर्बा हो*
*(3) किसी मुसलमान तबीब (डॉक्टर) जो फासिक़ न हो उसकी ख़बर दी हो*
*📚 दुर्रे मुख़्तार जिल्द 3 सफ़ह 403*
*📚 फ़तावा आलमगिरी जिल्द 1 सफ़ह 228*
*📚 फ़तावा रज़विया जिफ 8 सफ़ह 429*
*📚 बहारे शरीअत हिस्सा पंजुम सफ़ह 131*
*👉 नोट:- खुलासा यह कि जब औरत को यक़ीन हो कि रोज़ा रखेंगे तो बच्चे या खुद मुझे नुकसान होगा तो रमज़ान में रोज़ा छोड़ सकती है मगर सिर्फ वहम ख्यालात से नहीं होगा न किसी आम फासिक़ जो उमूमन होते हैं ज़रा भी देखा तो फौरन हुक्म लगाना शुरू कर देते हैं उन सब का कोई एतिबार नहीं, खुदका ज़ाती तजुर्बा हो (क्योंकि दूसरे के तजुर्बा उसके लिए है हर शख्स का जिस्म अलग अलग है) और कोई अच्छे डॉक्टर जो मुसलमान हो और वो एलानिया कोई गुनाह न करता हो उनके कहने पर कि नुकसान होगा तो भी रोज़ा छोड़ सकती है और सबसे पहला तो यही कि उसकी जाहिर निशानी दिखने लगे यानी नुकसान होने लगे तो उसे छोड़ने में हर्ज नहीं*
________________________
________________________
*💉 अपनी औलादो में आला हज़रत की मोहब्बत डाल दो वरना बड़े होकर अपने मां बाप की कब्र पर जाना भी 😝शिर्क समझेंगे।*
*💓 हैं पुश्त-पनाह ग़ौषे आज़म*
*क्युं डरते हो तुम रज़ा किसी से*
*👏 अल्लाह हमे अपने महबूब हुज़ूर सल्लल्लाहों अलैहि वसल्लम के सदक़े तुफैल इल्मे दीन सीखने समझने और अमल करने की तौफ़िक अता करे।*
*▪ امیــــــن ▪*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH
Comments
Post a Comment