17 रमज़ान-उल-मुबारक हज़रते आयशा رضی اللہ عنہا हज़रते रुक़य्या رضی اللہ عنہا* का विसाल
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 17 रमज़ान-उल-मुबारक हज़रते आयशा رضی اللہ عنہا हज़रते रुक़य्या رضی اللہ عنہا* का विसाल
🔛 17 रमज़ान के दिन हज़रते आयशा رضی اللہ عنہا का विसाल भी है। हज़रते आयशा رضی اللہ عنہا नबी ﷺ के प्यार सहाबी और इस्लाम के पहले ख़लीफा हज़रते अबू बकर رضی اللہ عنہ की बेटी हैं। आप की पैदाइश मक्का शरीफ़ में हुई। और निकाह़ नबी ﷺ से। आप नबी ﷺ की बीवियों में इकलौती ऐसी हैं कि इन से नबी ने निकाह किया और यह कुंवारी थीं आपसे नबी ﷺ बहुत मोहब्बत फ़रमाते हैं। जब प्यारे नबी ﷺ ने दुनिया से पर्दा फ़रमाया तो आप ﷺ हज़रते आयशा رضی اللہ عنہا ही के हुजरे (कमरे) में थे। आप नबी ﷺ के पर्दा फ़रमाने के बाद तक़रीबन 47 साल तक बाहयात रहीं। आप ज़ेहन की बहुत तेज़ थीं। आपने 2210 हदीसे नबी ﷺ से उम्मत तक पहुंचाईं। आज ही के दिन 17 रमज़ान-उल-मुबारक हिजरत के 58 साल बाद आपका विसाल हुआ।
*📚 सीरत-ए-मुसतफ़ा*
और आज के दिन की एक और अहम यादगार हैं *हज़रते रुक़य्या رضی اللہ عنہا* जिनको हमने भुला दिया। यह नबी ﷺ के नबूव्वत के ऐलान से 7 साल पहले जब प्यारे नबी ﷺ की उम्र का 33 वां साल था पैदा हुईं। और शुरू इस्लाम ही में इस्लाम क़बूल कर लिया। पहले इनका निकाह़ अबु लहब के बेटे उत्बा से हुआ था। लेकिन अभी इनकी रुखसती नहीं हुई थी। कि सुरह तब्बत यदा नाज़िल हुई और अबू लहब को अपनी रुसवाई बर्दाश्त नहीं हुई। वह क़ुरआन के ज़रिए अपनी रुसवाई सुनकर आग बबूला हो गया। और अपने बेटे उत्बा को मजबूर किया कि वह हुज़ूर ﷺ की साहिबज़ादी हज़रते रुक़य्या को तलाक़ दे दे। और उसने तलाक़ दे दी। उसके बाद हुज़ूर ﷺ ने हज़रते रुकैया का निकाह हज़रते उस्मान बिन अ़फ़्फ़ान से करा दिया। इन दोनों ने कफ़िरों के सताए जाने पर हिजरत का हुक्म पाकर पहले हब्शा और फिर मदीना की तरफ़ हिजरत की। जंग-ए-बदर के वक़्त प्यारी शहजा़दी बीबी रुकैया की तबीयत ख़राब होने की वजह से प्यारे नबी ﷺ ने हज़रते उस्मान को जंग-ए-बदर में शरीक होने से रोक दिया। और आपको बीबी रुकैया की तीमारदारी का काम सौंपा। जिस दिन मुसलमानों को जंग-ए-बदर में फतेह नसीब हुई। उसी दिन यानी 17 रमज़ा-उल-मुबारक हो बीबी रुकैया ने 20 साल की उम्र पाकर वफा़त पाई।
*📚 सीरते मुस्तफ़ा*
*🤲 सभी मुसलमानों से गुज़ारिश है के उम्मूल मोमिनीन हज़रते आयशा رضی اللہ عنہا और हज़रते रुक़य्या رضی اللہ عنہا लिए ख़ूब ईसाले सवाब करें और आप के सदक़े में खूब दुआएं मांगे।*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH
Comments
Post a Comment