निस़ाबे ज़कात और स़दक़ए फ़ित़्र में फ़र्क़
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 निस़ाबे ज़कात और स़दक़ए फ़ित़्र में फ़र्क़ 🥀*
🔛 यह ज़हन नशीन होना चाहिए कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिन पर ज़कात फ़र्ज़ नहीं मगर स़दक़ए फ़ित़्र वाजिब है।
निस़ाबे ज़कात में माल का नामी होना शर्त़ है, (ग़ैर नामी माल अगरचे ह़ाजते अस़्लियह से ख़्वाह कितना ही ज़ाइद हो उस पर ज़कात नहीं)
निस़ाबे स़दक़ए फ़ित़्र में माल का नामी होना शर्त़ नहीं (यअ़्नी वोह माल जो ह़ाजते अस़्लियह से ज़ाइद है उसे भी जोड़ा जाएगा जैसे तांबा, पीतल, काँच के बर्तन और हीरे जवाहरात वग़ैरह)
निस़ाबे ज़कात पर साल गुज़रना (यअ़्नी ह़ौलान ह़ौल) शर्त़ है, अगर साल नहीं गुज़रा तो ज़कात वाजिब नहीं
निस़ाबे स़दक़ए फ़ित़्र पर साल गुज़रना शर्त़ नहीं, यौमे ई़दुल फ़ित़्र को क़ब्ले त़ुलूए़ फ़ज्र माल निस़ाब भर है तो फ़ित़रह वाजिब है।
ज़कात फ़र्ज़ होने के लिए मालिके निस़ाब का आ़क़िल व बालिग़ होना शर्त़ है, (यअ़्नी नाबालिग़ व मजनून अगर स़ाह़िबे निस़ाब है तो उस पे ज़कात फ़र्ज़ नहीं)
*स़दक़ए फ़ित़्र वाजिब होने के लिए आ़क़िल व बालिग़ होना शर्त़ नहीं।*
ज़कात के लिए माले ज़कात में मुस्तह़िक़े ज़कात को सोना, चाँदी, रुपया, पैसा या कोई दूसरी चीज़ भी दे सकते हैं और उसके लिए एक मिक़्दार मुतअ़य्यन है यअ़्नी चालीसवाँ ह़िस़्स़ह, सौ रुपये में ढाई रुपये।
स़दक़ए फ़ित़्र में फ़क़त़ चार चीज़ें दे सकते हैं: गेंहूँ, जौ, मुनक़्क़ा, खजूर और अगर इसके अ़लावह कुछ देना चाहें तो उसकी क़ीमत के बराबर हो।
गेंहूँ दें तो निस़्फ़ स़ाअ़् यअ़्नी दो किलो 47 ग्राम या उसकी क़ीमत, जौ, खजूर, मुनक़्क़ा देना हो तो एक स़ाअ़् यअ़्नी चार किलो 94 ग्राम दें या फिर उसकी क़ीमत या क़ीमत के बराबर कोई दूसरा सामान।
माले ज़कात क़ब्ले वुजूबे ज़कात भी यअ़्नी पेशगी अदा कर सकते हैं अलबत्तह बिला उ़ज़्रे शरई़ ताख़ीर किया तो गुनहगार होंगे।
स़दक़ए फ़ित़्र क़ब्ले रमज़ान या क़ब्ले नमाज़े ई़दुल फ़ित़्र या बअ़्दे ई़दुल फ़ित़्र कभी भी दे सकते हैं और येह देना अदा ही कहलाएगा क़ज़ा नहीं अलबत्तह क़ब्ले नमाज़े ई़दुल फ़ित़्र देना मस्नून है।
जिसे माले ज़कात दे सकते हैं उसी को स़दक़ए फ़ित़्र भी।
बअ़्दे वुजूबे स़दक़ए फ़ित़्र मुकम्मल माल हलाक हो गया तब भी स़दक़ए फ़ित़्र वाजिब रहेगा बर ख़िलाफ़े ज़कात व उ़श्र
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH
Comments
Post a Comment