ह़ज़रत ह़सन رضی اللہ عنہ की पैदाइश

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴


               
*🥀 ह़ज़रत ह़सन رضی اللہ عنہ की पैदाइश 🥀* 

      

🔛 15 रमज़ान 3 हिजरी को यानी आज से 1443 साल पहले ह़ज़रते ह़सन رضی اللہ عنہ की पैदाइश मदीना शरीफ़ में हुई। जो ह़ज़रते अ़ली رضی اللہ عنہ के बड़े बेटे, और ह़ज़रते ह़ुसैन رضی اللہ عنہ बड़े भाई हैं। वालिदा का नाम खातून ए जन्नत हज़रते फ़ातिमा رضی اللہ عنہا और आपके नाना हमारे प्यारे नबी-ए करीम हुज़ूरﷺ हैं। 
     
हमारे नबीﷺ ह़ज़रते ह़सन رضی اللہ عنہ से बहुत ही मोह़ब्बत फ़रमाते हैं। कभी आपको अपने कंधों पर घुमाते थे। तो कभी जब ह़ज़रते ह़सन رضی اللہ عنہ नमाज़ की ह़ालत में प्यारे नबी के कंधों पर बैठ जाते तो नबीﷺ सज्दे से सर नहीं उठाते थे। कि कहीं आपको चोट ना लग जाए। कभी आपको देखकर फ़रमाते कि जन्नत के नौजवानों का सरदार आ रहा है।

ह़ज़रते ह़सन رضی اللہ عنہ बहुत ही ज़्यादा अदब वाले थे। कभी अपनी मां ह़ज़रते फ़ातिमा رضی اللہ عنہا के साथ खाना नहीं खाया। इस डर की वजह से कहीं ऐसा ना हो की मां को कोई चीज़ खाते वक़्त पसंद आए और उनसे पहले मेरा लुक़्मा उस चीज़ की तरफ़ बढ़ जाए।
      
आप अपने वालिद के दौरे ख़िलाफ़त में कूफ़ा गए थे और वालिद के इंतक़ाल के बाद बाकी दिन मदीना शरीफ़ आकर गुजा़रे।
      
आप को ज़हर देकर शहीद कर दिया गया था। आपकी उम्र 48 साल हुई। मदीना शरीफ़ के क़ब्रिस्तान जन्नतुल बक़ी में आप को दफ़न किया गया।

*🤲 अल्लाह तआ़ला आपके सदके़ हमें दुनिया और आख़िरत में कामयाबी अता फ़रमाए।*#आमीन


             
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH

Comments

Popular posts from this blog

*📇 क्या रोज़ा में इंजक्शन लगवाने से रोज़ा टूट जाता है*1️⃣8️⃣